NEFT Full Form: NEFT एक भुगतान प्रणाली है जिसका उपयोग एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में धनराशि स्थानांतरित करने के लिए किया जाता है। ऑनलाइन फंड ट्रांसफर के लिए NEFT कुछ ही समय में बहुत लोकप्रिय हो गया है। डिजिटल इंडिया के तहत भारत में जिस तरह से ऑनलाइन बैंकिंग को बढ़ावा दिया गया है, उसी तरह ऑनलाइन धोखाधड़ी में भी काफी वृद्धि हुई है। इन सब से बचने के लिए फंड ट्रांसफर करने में काफी सावधानी बरतनी होगी। यहां हम आपको NEFT से जुड़ी कुछ जरूरी बातें बताने जा रहे हैं और साथ ही हम आपको NEFT Full Form in banking के बारे में भी बताएंगे।
NEFT Full Form in Banking

The NEFT full form is National Electronic Funds Transfer. NEFT का फुल फॉर्म इन हिंदी में नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर है। पिछले कुछ वर्षो से भारतीय वित्तीय प्रणाली उन्नत हुई है पहले लोग किसी भी तरह का लेन देन करने के लिए बैंको के पास जाया करते थे, लेकिन अब लोग अपने मोबाइल फ़ोन पर ऑनलाइन प्लेटफार्म का इस्तेमाल करके अपने बैंक खाते को मैनेज करते है, इसी तरह, NEFT एक फंड ट्रांसफर सिस्टम है जिसके इस्तेमाल से आप बिना बैंक जाए बहुत ही आसानी से एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक अकाउंट में फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। समय के साथ इसमें भी काफी बदलाव किए गए हैं।
- NEFT का सबसे बड़ा फायदा यह है कि हम इसे साल में कभी भी 24*7 और 365 दिन इस्तेमाल कर सकते हैं। पहले हम सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे तक कर सकते थे।
- एकमात्र शर्त यह है कि भेजने और प्राप्त करने वाली दोनों बैंक शाखाएं एनईएफटी-सक्षम होनी चाहिए।
- एनईएफटी प्रणाली भारत-नेपाल प्रेषण सुविधा योजना के तहत भारत से नेपाल को धन हस्तांतरण की सुविधा प्रदान करती है। यह दोनों देशों के बीच संबंध बनाने में मदद करता है।
- आप RBI की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके NEFT सक्षम बैंक शाखाओं की सूचि को देख सकते है।
Features of NEFT (National Electronic Funds Transfer)
- NEFT सुविधा भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 2005 में शुरू की गई थी।
- यह एक खाते से दूसरे बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने का एक आधुनिक सुविधाजनक तरीका है।
- National Electronic Funds Transfer का उपयोग करने के लिए आप Online or offline तरीकों का उपयोग कर सकते हैं।
- इस प्रणाली का व्यापक रूप से व्यक्तियों, कंपनियों और फर्मों द्वारा उपयोग किया जाता है।
- फंड आमतौर पर आधे घंटे के बैच में ट्रांसफर किए जाते हैं।
- आप इस प्रणाली का उपयोग करके भारत के किसी भी हिस्से में फंड ट्रांसफर कर सकते हैं।
- National Electronic Funds Transfer 24*7 और 365 दिनों में कभी भी किया जा सकता है।
National Electronic Funds Transfer process
- अपने इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल पर जाएं और अपने ग्राहक आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
- फंड ट्रांसफर सेक्शन में जाएं और फंड ट्रांसफर करने के लिए एनईएफटी चुनें।
- अब आपको यहां लाभार्थी बनाने के लिए उसके खाते का विवरण जोड़ना होगा।
- लाभार्थी को सफलतापूर्वक जोड़ने के बाद, आपको वह राशि चुननी होगी जो आप भेजना चाहते हैं।
- इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कन्फर्म बटन पर क्लिक करें।
NEFT Full Form Relate Post
CC full form | BA full form | Computer full form |
OTT full form | BPO full form | Who full form |
CA full form | SAP full form | IIT full form |
KYC full form | EMI full form | PAN full form |
Conclusion
तो अब आप जान गए हैं कि NEFT Full Form (NEFT का फुल फॉर्म) National Electronic Funds Transfer है और इसका इस्तेमाल जल्दबाजी में पैसे ट्रांसफर करने के लिए किया जा सकता है। अलग-अलग बैंकों के लिए NEFT की अधिकतम सीमा अलग-अलग है और NEFT शुल्क भी अलग-अलग हैं। इसलिए, NEFT करने से पहले, सुनिश्चित करें कि आपके पास लाभार्थी के खाते की सभी जानकारी है। यह एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर करने के सबसे तेज़ तरीकों में से एक है।